CG CRIME

अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही, अलग जगहों से 04 आरोपी गिरफ्तार, थाना अकलतरा/पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार, बलौदा एवं चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी बसंत कुमार सहीस उम्र 45 साल निवासी भैंसाबाजार के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद

थाना बलौदा पुलिस द्वारा आरोपी मनमोहन धनुवार उम्र 27 निवासी बोकरेल के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं थाना अकलतरा/ पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार पुलिस द्वारा आरोपी रामफल नायक उम्र 25 साल निवासी भाटापारा पोड़ीदहला के कब्जे से 225 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी दुर्गा नायक उम्र 41 साल ‍निवासी दर्रीटॉड पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया,

आरोपियों के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा जा चुका है।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी चांपा अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी बलौदा प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार प्रभारी ASI प्रतिभा राठौर का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top