CG CRIME

पंडरिया : अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त,

MD-Junaid Khan

कबीरधाम। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल (रा.पु.से.) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री भूपत सिंह धनेश्री (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक 17.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध रूप से हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब रखकर पंडरिपथरा की ओर से पंडरिया की ओर परिवहन कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशन में त्वरित कार्यवाही की गई।

थाना पंडरिया पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी रघुराज श्याम पिता जनकराम श्याम उम्र 40 वर्ष साकिन पाढी थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब कुल 08 लीटर (कीमत लगभग 800 रुपये) एवं परिवहन में प्रयुक्त हीरो सीडी डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG09JM-7717 (कीमत लगभग 40,000 रुपये) जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत थाना पंडरिया में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में प्रआर 79 लक्ष्मीनारायण मोहले, आरक्षक अभिषेक शर्मा, राजू चंद्रवंशी, हरनारायण चेलकर एवं हुकुम माथुर का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top