
MD-Junaid Khan
कोरबा। दिनांक 17.04.2026 को कोरबा जिले में नवीन महिला थाना का भव्य उद्घाटन किया गया। यह थाना महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं उनके अधिकारों की रक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री लखन लाल देवांगन, माननीय मंत्री (वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्य कर (आबकारी), श्रम, छत्तीसगढ़ शासन) उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में– श्रीमती संजू देवी राजपूत, माननीय महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा,डॉ. पवन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष, कोरबा,
श्री नूतन सिंह ठाकुर, सभापति, नगर निगम कोरबा तथा कोरबा जिले के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर कोरबा श्री कुणाल दुदावत तथा पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

नवीन महिला थाना के प्रारंभ होने से जिले की महिलाओं को अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान, न्याय एवं सुरक्षा के लिए एक सुलभ एवं सुरक्षित मंच प्राप्त होगा। यह थाना महिला संबंधी अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं त्वरित कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई को संवेदनशील, त्वरित एवं प्रभावी बनाना है, ताकि पीड़ित महिलाओं को एक सुरक्षित एवं भरोसेमंद वातावरण मिल सके।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा महिला थाना परिसर में “रोजनामचा” के अंतर्गत एंट्री भी की गई तथा नवीन थाना प्रभारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।

