CG CRIME

सिमगा : दुकान में चोरी करने वाले 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

बलौदाबाजार। जिले के सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसी स्थित दुकान में चोरी करने वाले 04 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी का 03 नग सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक तौल मशीन एवं आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 14.04.2026 को प्रार्थी कलीराम निषाद ग्राम तुलसी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 12.04.2026 की रात्रि 10:00 बजे वह ग्राम तुलसी स्थित अपनी दुकान में ताला लगाकर चला गया था, फिर दिनांक 13.04.2026 को सुबह आकर देखा तो दुकान का कुंडी तोड़कर अज्ञात आरोपियों द्वारा दुकान अंदर रखे 04 सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन एवं नगदी रकम ₹7000 को चोरी कर लिया गया था, कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 154/2026 धारा 331 (4), 305(1),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया गया। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया, जिसमें कुछ आरोपी संदिग्ध अवस्था में दुकान के आसपास घूमते पाए गए*, जिसके आधार पर विधि से संघर्षरत एक बालक सहित कुल 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा रात के अंधेरे में सूना पाकर प्रार्थी की दुकान में चोरी करना स्वीकार किया गया।प्रकरण में आरोपियों से 03 नग सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 331 (4),305 (1),3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

आरोपियों के नाम
1. शादाब खान उम्र 29 वर्ष निवासी इमामबाड़ा सिमगा थाना सिमगा
2. अविनाश सोनकर उम्र 19 वर्ष निवासी महामाया पारा सिमगा थाना सिमगा
3. जीवन खर्सेन उम्र 22 वर्ष निवासी मेहरपारा सिमगा थाना सिमगा
4. विधि से संघर्षरत एक बालक

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top