
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के पुलिस थाना भाटापारा के ग्राम परसवानी में अश्लील गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी मालिक राम यादव निवासी ग्राम परसवानी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम में आरोपी एवं प्रार्थी के घर के आने जाने का रास्ता एक ही है, जिसमें आरोपी के पिता द्वारा अपने घर में मोटरसाइकिल चढ़ाने के लिए एक रेक बनाया गया है, कि दिनांक 07.04.2026 को प्रार्थी के पुत्र द्वारा काम से आते समय उस रेक के ऊपर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ा दिया गया,
इसी बात को लेकर शाम 06:00 बजे आरोपी एवं उसके परिवार वालों द्वारा प्रार्थी एवं उसके परिवारजनों का रास्ता रोककर अश्लील गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देते हुए गंभीर रूप से मारपीट किया गया। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्र. 177/2026 धारा 127 (1 ), 296, 115 (2), 351 (2),109,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए तथा घटनास्थल के आसपास मौजूद स्वतंत्र गवाहों, प्रार्थी एवं उसके परिवारजनों से पूछताछ के आधार पर आरोपी प्रमोद कुमार धृतलहरे को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर प्रार्थी एवं उसके परिवार वालों के साथ मारपीट करना स्वीकार किया गया।

प्रकरण में आरोपी को दिनांक 17.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर, आरोपी के विरुद्ध धारा 127 (1 ), 296, 115 (2), 351(2),109,3(5) बीएनएस के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में सरगर्मी से पता तलाशी जारी है। प्रकरण विवेचना में है।
गिरफ्तार आरोपी– प्रमोद कुमार धृतलहरे उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम परसवानी थाना भाटापारा ग्रामीण।

