
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के रतनपुर पुलिस एवं एसीसीयू की सयुक्त टीम द्वारा फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर अर्टिगा कार से 245 किलोग्राम गांजा कीमती 1.22 करोड़ का गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना रतनपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम संयुक्त कार्यवाही। जानकारी के अनुसार दिनांक 17 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली, कि मारुति अर्टिगा वाहन (CG 04 QD 7255) के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध गांजा कटघोरा से मरवाही मार्ग होते हुए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है।
सूचना पर रतनपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए नेशनल हाईवे नवापारा चौक भेड़ीमुंडा के पास घेराबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध अर्टिगा वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 245 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जप्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन (कीमत लगभग 8 लाख रुपये) को भी जप्त किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित कुमार केवट (33 वर्ष), निवासी भुतही टोला, थाना बुढार, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना रतनपुर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल, ACCU प्रभारी सहित पुलिस टीम का अहम किरदार रहा।

