CG CRIME

बिलासपुर : सिरगिट्टी पुलिस एवं ACCU की संयुक्त कार्यवाही, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी पुलिस और ACCU ने संयुक्त की सयुक्त टीम द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, नगद 1690 रुपए जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7(2) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस और ACCU ने संयुक्त टीम द्वारा 15 अप्रैल 2026 को थाना सिरगिट्टी पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने बाजार चौक तिफरा क्षेत्र में दबिश देकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जुबैर रिजवी (32 वर्ष) और सन्नी सिंह ठाकुर (32 वर्ष), दोनों निवासी यदुनंदन नगर तिफरा के रूप में हुई है। आरोपियों द्वारा मोबाइल-व्हाट्सएप के जरिए सट्टे खिलाया जा रहा था, पुलिस ने कब्जे से 02 मोबाइल फोन, नगद 1690 रुपए और व्हाट्सएप चैट व स्क्रीनशॉट के रूप में ऑनलाइन सट्टे से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जप्त किया है,

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 (2) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिससे पूरे गिरोह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top