CG CRIME

बिलासपुर : राजेंद्र नगर स्थित सूने मकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, मणप्पुरम फाइनेंस गोल्ड लोन के मैनेजर सहित आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र नगर में हुए बीते दिनों सुने मकान में घुस कर सोने के कंगन समेत नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी समेत मणप्पुरम फाइनेंस गोल्ड लोन के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से गला हुआ सोना कीमती 05 लाख बरआमद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रशांत कुमार मिश्रा निवासी राजेंद्र नगर बिलासपुर द्वारा थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराई है की, उनकी मां चैन मिश्रा द्वारा 2025 में 04 नग सोने के कंगन लगभग (40) ग्राम एवं एक लाख नग़द आलमारी में रखे थे, जरूरत पड़ने पर 10 अप्रैल को शादी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान जब अलमारी खोला तो उसमें से सोने के कंगन एवं नगदी गायब मिले, घर वालों ने घर पर ही कही रखे होने पर तलाश की, जिस पर नाकामी हासिल हुई,

इसी दौरान प्रार्थी की मुलाकात युवराज साहू से हुई, जिसने कथित तौर पर चोरी की घटना को अंजाम देने वालों के नाम बताए, जांच के दौरान संदेह के आधार पर जब दीपक पटेल नामक युवक को पकड़कर पुलिस पूछताछ की गई, तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया कि आरोपी ने चोरी के इन कंगनों को मणप्पुरम फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया था। इस अपराध में शाखा प्रबंधक आजम बेग की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसने जेवरात के चोरी के होने की जानकारी होने के बावजूद कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए उन्हें गलाकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया। कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से गला हुआ सोना (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) और नगदी बरामद की गई

सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top