
MD-Junaid Khan
रायगढ़ । “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में आज थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में ग्राम सुपा में ताड़ी के अवैध कारोबार पर पहली बड़ी कार्यवाही करते हुए 265 लीटर अवैध ताड़ी जप्त कर आरोपी सैदुलु करिंगुला पिता मलैया करिगुला, निवासी ग्राम अकाराम थाना साली गौरारंग जिला नलगोंडा (तेलंगाना) हाल मुकाम ग्राम सुपा के विरुद्ध

धारा 34(1), 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

