CG CRIME

कोरबा : ऑनलाइन सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जब कि, एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 13.04.2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेला एवं खिलाया जा रहा है, सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली एवं साइबर थाना कोरबा के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर रेड कार्यवाही की गई।

रेड के दौरान आरोपी को मौके पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपीगण “KHELO BAAZI BOOK” नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म/आईडी के माध्यम से आईपीएल मैच में सट्टा खेल एवं खिला रहे थे। उक्त आईडी में अब तक भारी मात्रा में लेन-देन होना पाया गया है तथा वर्तमान में आईडी में ₹72,020/- (बहत्तर हजार बीस रुपये) का बैलेंस जमा होना पाया गया है।

मौके से एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि दूसरा फरार है, आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक– 335/2026 धारा – छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क), 7(1) आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की सक्रिय रूप से तलाश कर रही है एवं उसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी
नाम– जशवीर राना
पिता– हुक्कुम सिंह राजपूत उम्र– 33 वर्ष
पता– लक्ष्मणबन तालाब, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)

फरार आरोपी
नाम– निखिल राजपूत पता– लक्ष्मणबन तालाब, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार उईके, प्रधान आरक्षक गुना राम सिन्हा, आरक्षक सुशील य, आलोक टोप्पो, डेमन ओगरे,
महिला आरक्षक सुनीता डहरिया एवं अर्चना तिकी का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top