CG CRIME

बलौदा बाजार : अवैध शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

बलौदा बाजार। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 14.04.2026 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा रिसदा रोड बलौदाबाजार में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचियों से ₹6000 कीमत मूल्य का 60 पाव देशी मसाला शराब जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम
1. राजीव वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी नयापारा दुर्गा चौक बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
2. राजेंद्र पाडे उम्र 19 वर्ष निवासी रिसदा रोड भक्ति नगर बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top