
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र नगर में सुने मकान में घुस कर सोने के कंगन समेत नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रशांत कुमार मिश्रा निवासी राजेंद्र नगर बिलासपुर द्वारा थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराई है की, उनकी मां चैन मिश्रा द्वारा 2025 में 04 नग सोने के कंगन लगभग (40) ग्राम एवं एक लाख नग़द आलमारी में रखे थे, जरूरत पड़ने पर 10 अप्रैल को शादी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान जब अलमारी खोला तो उसमें से सोने के कंगन एवं नगदी गायब मिले, घर वालों ने घर पर ही कही रखे होने पर तलाश की, जिस पर नाकामी हासिल हुई,
इसी दौरान प्रार्थी की मुलाकात युवराज साहू से हुई, जिसने कथित तौर पर बताया की चोरी की घटना को अंजाम देने वाला कृष्णा शुक्ला, दीपक पटेल,एवं रॉकी नामक युवक शामिल है। युवराज ने बताया की रात के समय सीढ़ियों के रस्ते घर अंदर घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 111, 305 ,351(4) बि.एन.एस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश एवं आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

