CG CRIME

चावल खरीदी बिक्री के नाम पर 1,70, 000/- रुपए की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे,

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा चावल खरीदी बिक्री के नाम पर 170000/- रुपए की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे, आरोपी द्वारा शातिर तरीके से मोबाइल के माध्यम से सौदा करना एवं फोन पे से रकम लेने के बाद मोबाइल को बंद कर ठगी की गई, शातिर आरोपी को बिहार से कोतवाली जांजगीर एवं सायबर टीम की सक्रियता से आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, बैंक खाता तथा अन्य दस्तावेज जप्त किया गया।

जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रा.पु.से) के द्वारा आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिए हैं, जिसके परिपालन सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा चावल खरीदी बिक्री के नाम पर 170000/- रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस एवं सायबर पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा बिहार से गिरफ्तार किया गया है, जानकारी के अनुसार प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड निवासी जांजगीर ने दिनांक 12.03.26 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि चावल ब्रोकर अंजनी अग्रवाल के जरिये आरोपी ओमप्रकाश शर्मा से मोबाइल से बात कर 900 क्विंटल चावल 2980/- रुपये प्रति क्वीटल के हिसाब से बिक्री करने का सौदा कर ट्रक भाडा एवं खर्च के नाम पर अलग- अलग किस्तों में मोबाईल फोन पे और खाता में दिनांक कुल 1,70,0 00 रूपये लिया गया तथा सौदा तय होने के उपरांत आरोपी के द्वारा प्रार्थी को माल का बिल भेजा व सौदा हुए चावल की गाडी नहीं भेजकर अपना मोबाइल को बंद कर आरोपी के द्वारा धोखाधड़ी कर छल करने पाये जाने से मोबाइल धारक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में सायबर तकनीकी के माध्यम से पता चला कि आरोपी जिला अररिया बिहार का होना पाया जाने से आरोपी की धरपकड़ हेतु CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में साइबर थाना से एक संयुक्त टीम बिहार के लिए रवाना किया गया जो टीम के द्वारा मालद्वार जिला अररिया बिहार से आरोपी ओम प्रकाश शर्मा निवासी बिहार को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम की गुमराह करता रहा परंतु बारकी से पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ चावल खरीदी बिक्री के नाम पर 170000/- रुपए रकम लेकर धोखाधड़ी करने का अपराध घटित करना जुर्म स्वीकार किया तथा स्वयं के मोबाइल से बात कर चावल ट्रेडिंग के नाम से रकम लेना बताया व धोखाधड़ी में उपयोग किए मोबाइल एवं बैंक खाता को आरोपी के कब्जे से जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी-
ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय, साइबर थाना से निरीक्षक सागर पाठक, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक माखन साहू का विशेष योगदान रहा

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top