CG CRIME

तखतपुर : धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरौंधा में बीती रात धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने धमकाने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरआमद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को रात्रि पुलिस चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की जरौंदा बस स्टैंड पर एक युवक धारदार चाकू लेकर शादी कार्यक्रम में आए लोगों को डरा धमका रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घेरा बंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया, पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रफुल पांडे उर्फ़ ( छोटू) 35 निवासी जरौंधा थाना तखतपुर के रूप में हुई, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धार दार चाकू बरआमद कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर एवं स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top