
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले में कानून- व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर- चांपा प्रभारी SP श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन एवं ASP श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात्रि पुलिस ने विशेष दबिश एवं कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। रातभर चले इस विशेष चेकिंग धरपकड़ अभियान के तहत शांति व्यवस्था भंग करने वाले, असामाजिक तत्त्वों, फरार वारंटी,एवं अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की है।

सभी थानों से अलग -अलग तीन-तीन, चार -चार टीमें बनाकर धरपकड़ कार्यवाही की गई, अभियान के दौरान थाना जांजगीर पुलिस द्वारा 04 गिरफ्तारी वारंटी एवं 04 स्थाई वारंटी, चौकी नैला से 02 गिरफ्तारी, एवं 03 स्थाई वारंटी, थाना बलौदा से 07 स्थाई वारंटी एवं 02 गिरफ्तारी, थाना अकलतरा 04 गिरफ्तारी वारंटी एवं 18 स्थाई वारंटी, थाना मुलमुला 07 स्थाई वारंटी, थाना पामगढ़ 08 स्थाई वारंटी, थाना शिवरीनारायण 07 स्थाई वारंटी, थाना बम्हनीडीह 03 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थाई वारंटी, थाना सारागांव 07 गिरफ्तारी एवं 01 स्थाई वारंटी, थाना चांपा 03 स्थाई वारंटी एवं 03 गिरफ्तारी वारंटी, चौकी पंतोरा 01 गिरफ्तारी वारंटी, इस प्रकार पुलिस टीमों ने 29 गिरफ्तारी वारंटी एवं 61 स्थायी वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

अवैध शराब बिक्री के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल
वारंटियों की धरपकड़ अभियान में ASI रामप्रसाद बघेल प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र रहौद के नेतृत्व में पुलिस द्वारा आरोपी दुकालू धनुहार निवासी धनुहार डेरा पकरिया के कब्जे से 85 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इसी प्रकार निरीक्षक जयकुमार साहू थाना प्रभारी के नेतृत्व में बिर्रा पुलिस द्वारा आरोपी सुरेन्द्र कश्यप निवासी पेंडरी थाना हसौद जिला शक्ति के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी जांजगीर के नेतृत्व में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा 05 असामाजिक तत्वों को पकड़ा है जिसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।
रातभर चले इस अभियान में पुलिसकर्मियों ने पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए सफलता प्राप्त की। जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून- व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

