CG CRIME

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बीएनएस, एवं पोक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल,

MD-Junaid Khan

रायगढ़ । जिले के महिला थाना पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 12.04.2026 को एक प्रार्थिया द्वारा अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ पड़ोसी द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थिया ने बताया कि दिनांक 10.04.2026 को वह अपने पति के साथ शादी निमंत्रण पर पत्थलगांव गई थी, घर पर बच्चे अकेले थे। इसी दौरान दोपहर में उसकी बेटी ने मोबाइल पर कॉल कर बताया कि पड़ोसी हेमंत कुर्रे (उम्र 26 वर्ष) छोटी लकड़ी पीड़िता को बहला-फुसलाकर खेलने के बहाने अपने घर ले गया और वहां गलत नियत से छेड़छाड़ किया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 28/2026 धारा 74, 75(1)(i) भारतीय न्याय संहिता और 8 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top