CG CRIME

बिलासपुर : नाम बदलकर गांजा सप्लाई करते दो महिला को एसीसीयू और सरकंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र के पाटलीपुत्र राजकिशोर नगर में नाम बदलकर गांजा बिक्री करते दो महिलाओं को एसीसीयू और सरकंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 6 किलो गांजा, 5,98,030 रुपए नगद, 1 कार, 2 स्कूटी, 2 मोबाइल और 2 घड़ी सहित कुल 15,78,030 रुपए का सामान जप्त। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सरकंडा थाना क्षेत्र के पाटलीपुत्र नगर और राजकिशोर नगर इलाके में दो महिलाएं गांजा बेच रही हैं।

सूचना पर एसीसीयू और थाना सरकंडा पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई। मौके पर दोनों महिलाएं कार और स्कूटी में गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ी गईं। जांच में सामने आया कि दोनों बहनें अलग-अलग नामों से पहचान बनाकर गांजा बिक्री का नेटवर्क चला रही थीं। पूछताछ में मानकी केंवट ने खुलासा करते हुए बताया कि बरामद कार उसके परिचित की है, जिसे वह अपने उपयोग में रखी हुई थी। वहीं, गांजा बिक्री से मिली रकम से स्कूटी खरीदी गई थी, जिसका इस्तेमाल गांजा सप्लाई और वितरण में किया जा रहा था।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस से जुड़े आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे इनके संगठित तरीके से नशे का कारोबार करने की पुष्टि हुई। पकड़े गए दोनों महिलाओं के कब्जे से 6 किलो गांजा, 5,98,030 रुपए नगद, 1 कार, 2 स्कूटी, 2 मोबाइल और 2 घड़ी सहित कुल 15,78,030 रुपए का सामान जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 482/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्यवाही में जूट गई है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम –
(1)- मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी (30 वर्ष) निवासी जयराम नगर (मस्तूरी) वर्तमान पता सरकंडा पाटलीपुत्र बिलासपुर।
(2)- सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव (40 वर्ष) निवासी जयराम नगर (मस्तूरी) वर्तमान पता सरकंडा पाटलीपुत्र बिलासपुर।

जप्त मशरूका– 6 किलो गांजा, 5,98,030 रुपए नगद, 1 कार, 2 स्कूटी, 2 मोबाइल और 2 घड़ी सहित कुल 15,78,030 रुपए का सामान जप्त।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top