CG CRIME

कवर्धा : अवैध मादक पदार्थों 09 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

कवर्धाकबीरधाम। जिले के थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर थाना कोतवाली की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम भागुटोला क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी गई। विधिसम्मत कार्यवाही के दौरान आरोपी त्रिलोचन सिंह राजपूत पिता सीताराम राजपूत उम्र 49 वर्ष, साकिन स्थाई पता ग्राम बिरनपुर, चौकी दशरंगपुर तथा हाल पता सुधा देवी सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे जेवडन रोड, ग्राम भागुटोला थाना कवर्धा जिला कबीरधाम के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। मौके पर की गई जांच में कुल 09 किलो 308 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4,50,000 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा गांजा की आपूर्ति चित्रकांत साहू पिता माईकलाल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कांपा, दईहान चौक के पास, थाना कवर्धा जिला कबीरधाम द्वारा किया जाना बताया गया। प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना कोतवाली की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी चित्रकांत साहू विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top