CG CRIME

बालकों : मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरआमद,

MD-Junaid Khan

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना बालकोनगर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई वाहन बरामद किया गया है।

प्रार्थी हीरा दास महंत, पिता स्व. कुंवार दास महंत, उम्र 32 वर्ष, निवासी नया रिसदा भदरापारा, थाना बालकोनगर, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 06.04.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे लाटाघाट देशी शराब भट्टी के पास अपनी एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 12 BH 4315 खड़ी कर शराब लेने गया था। वापस आने पर वाहन वहां से गायब मिला, जिसे अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था। प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पतासाजी की गई।

दिनांक 07.04.2026 को चोरी गई उक्त एक्टिवा वाहन को लाटाघाट क्षेत्र में आरोपी दिनेश यादव के कब्जे से बर आमद किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 12 BH 4315, कीमती लगभग 45,000/- रुपये जप्त किया गया है।

आरोपी का नाम व पता
दिनेश यादव, निवासी नेहरू नगर, बालको, थाना बालकोनगर, जिला कोरबा (छ.ग.)

आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top