CG CRIME

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही,

MD-Junaid Khan

कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु विशेष अभियान चलाया गया। दिनांक 10.04.2026 एवं 11.04.2026 को कोरबा पुलिस द्वारा सघन दबिश अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 10.04.2026 को कार्यवाही के दौरान 04 स्थायी वारंटी एवं 29 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए, वहीं दिनांक 11.04.2026 को 17 स्थायी वारंटी एवं 48 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए।

इस प्रकार दो दिवस के भीतर कुल 21 स्थायी वारंटी एवं 77 गिरफ्तारी वारंटी तामील कर कुल 98 वारंटियों/आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोरबा पुलिस द्वारा इन पर सतत निगरानी रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर गिरफ्तारी की गई।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top