CG CRIME

बिलासपुर : बस ,ट्रक मालिक संघ के पदाधिकारी के लिए ब्रिथ एनालाइजर मशीन एवं इंटीग्रेटेड ब्रिथ एनालाइजर सिस्टम का एक दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। रेंज पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजनेश सिंह दिशा निर्देश पर जिले के समस्त थाना/ चौकी में पदस्थ चिन्हित विवेचन अधिकारी एवं कर्मचारी एनटीपीसी एवं secl के अधिकारियों सहित ट्रक मालिक संघ बस , संघ के पदाधिकारी के लिए ब्रिथ एनालाइजर मशीन एवं इंटीग्रेटेड ब्रिथ एनालाइजर सिस्टम का एक दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण संबंधित कार्यशाला का आयोजन स्थानीय चेतना हॉल, पुलिस लाइन बिलासपुर में किया गया इस कार्यशाला में टायल टेक कंपनी के टीम द्वारा ब्रिज एनालाइजर एवं इंटीग्रेटेड ब्रिज एनालाइजर सिस्टम का विस्तृत जानकारी दी गई।

तायल टेक कंपनी द्वारा ब्रीथ अल्कोहल एनालाइज़र मशीन के उपयोग एवं संचालन संबंधी एक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों एवं उपयोगकर्ताओं को मशीन के सही उपयोग, कार्यप्रणाली एवं रखरखाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में तायल टेक की ओर से श्री अजय टायल, सुश्री मानसी शर्मा, श्री संजीत श्रीवास्तव, श्री निशात मोइन अयूम एवं श्री जितेश द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने मशीन के संचालन के साथ-साथ उसकी सटीकता एवं उपयोगिता के बारे में भी जानकारी साझा की।कार्यक्रम के दौरान स्कूल, बस स्टेशन एवं औद्योगिक क्षेत्रों में उपयोग होने वाले ब्रीथ अल्कोहल एनालाइज़र कियोस्क के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को इन कियोस्क के उपयोग, स्थापना एवं उनके लाभों के बारे में अवगत कराया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सड़क सुरक्षा एवं कार्यस्थल सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। तायल टेक भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता एवं सुरक्षा को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।


आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षण में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी एवं अन्य विभाग के आए हुए प्रतिनिधियों को इस परीक्षण के महत्व तथा नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण होने वाली जनहानि के विषय में जानकारी देते हुए इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाए जाने के निर्देश दिए।

कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री राम गोपाल करियारे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री शिव चरण सिंह परिहार सहित एसईसीएल मुख्यालय से भी श्री संजीव कुजूर, व्ही के रेड्डी एनटीपीसी पर से श्री एस के डाल, श्री ललित कुमार साहू बस मालिक संघ के श्री एम एस शर्मा, एस. एल. दुबे सहित ट्रक मालिक संघ श्री अशोक श्रीवास्तव , अब्दुल हमीद राजकुमार सुखवानी शामिल हुए जिन्होंने इंटीग्रेटेड ब्रिथ एनालाइजर सिस्टम की विस्तृत जानकारी प्राप्त की ताकि अपने व्यापारिक संस्था में अपने वाहन चालकों पर चालकों के चालक ड्यूटी से पहले नशे की जांच कर कार्यवाही कर सकेंगे।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top