
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किराए का मकान लेने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ताहिर खान उम्र 24 वर्ष निवासी पीपलखेड़ा थाना बड़ौदा मेव जिला अलवर राजस्थान, द्वारा मकान किराया देने के लिए जारी ऑनलाइन विज्ञापन पर फोन करके, आरोपी द्वारा साइबर ठगी का जाल बुना गया, मकान किराया में लेने के लिए डिपाजिट मनी जमा कराने का झांसा देते हुए आरोपी द्वारा प्रार्थी से ₹2,21,980 रकम की ठगी की गई, थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी को जिला अलवर राजस्थान से गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।
नाम आरोपी– ताहिर खान उम्र 24 वर्ष निवासी पीपलखेड़ा थाना बड़ौदा मेव जिला अलवर राजस्थान

