CG CRIME

चकरभाठा : ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल महिला की हुई मौत,

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल महिला की हॉस्पिटल ले जाते रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगरौडी के पास मेन रोड पर 10 अप्रैल की सुबह करीब 8:45 बजे खपराखोल निवासी 49 वर्षीय मोहन मती केंवट, जो रोजी-मजदूरी का काम करती थीं, सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। हादसा इतना गंभीर था कि वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से महिला को तत्काल इलाज के लिए आस्था अस्पताल, बिल्हा रोड चकरभाठा ले जाया जा रहा था, जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर चकरभाठा पुलिस ने मर्ग क्रमांक 18/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर, जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top