CG CRIME

आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाईन सट्टा संचालित करने वाले अंतराज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश : 16 आरोपी गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

बलौदा बाजार। जिला पुलिस द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैंचों पर आनलाईन सट्टा संचालित करने वाले अंतराज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा सोलन हिमाचल प्रदेश में किराये के मकान से संपूर्ण क्रिकेट ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन किया जा रहा था, आरोपियों द्वारा RUVIBET पैनल आईडी के माध्यम से Branch -08 Branch -27 Branch -35 लिंक के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन किया जा रहा था, थाना भाटापारा शहर पुलिस की प्रभावी एवं मजबूत सूचना तंत्र से अंतराज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह को पकडऩे में पुलिस को सफलता मिली,

सर्वप्रथम आरोपी अजय बतरा को रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा का हिसाब किताब करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, आरोपी अजय बतरा से जप्त किए गए मोबाइल का तकनीकी विश्लेषण एवं उसमें मौजूद तकनीकी साक्ष्यों से अंतराज्यीय क्रिकेट सट्टा गिरोह तक पहुंचने में पुलिस को कामयाबी मिली ऑनलाइन क्रिकेट संचालन का भंडाफोड़ करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 07 लैपटॉप, 02 आईपैड, 48 मोबाइल सहित भारी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, 09 ATM और 02 बैंक खाता ,कुल मूल्य लगभग 50 लाख से अधिक मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जप्त किये गए।

जप्ती– 07 लैपटॉप, 02 आईपैड, 48 मोबाइल सहित भारी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, 09 ATM और 02 बैंक खाता ,कुल मूल्य लगभग 50 लाख से अधिक मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जप्त किये गए।

आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाले अंतराज्यीय गिरोह के आरोपियों के नाम

01. अंकित राज पिता अविनाश कुमार सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी हाउस न० 39, गली न० 16 मॉडल टाउन हिसार थाना अर्बन स्टेट जिला हिसार हरियाणा
2. सदाम हुसैन पिता हिदायत तुला उम्र 25 वर्ष निवासी महामाया पारा नहर रोड अम्बिकापुर थाना कोतवाली जिला सरगुजा छ.ग.
03. लवप्रित सिंह पिता श्री सुरजीत सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी गाय सानीपुर ताडा थाना जुलका जिला पटियाला पंजाब
04. अजिबुल रहमान पिता श्री मेहबूब खान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम टेगनी थाना पटना जिला बैकुंठपुर छ.ग.
05. अनिकेत त्यागी पिता पंकज त्यागी उम्र 28 वर्षनिवासी ग्राम चंदपुरा थाना एंचोड़ा जिला संभल उत्तरप्रदेश
06. दीपक उर्फ दीपू चौहान पिता अजय सिंह चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मंडिया थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तरप्रदेश

07. रमन कुमार पिता श्री तरसेम लाल उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम उपरली पठानकोट थाना डिविजन नम्बर-01 पठानकोट जिला पठानकोट (पंजाब)
08. मुकेश सोनी पिता श्री तुलसीराम सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी पीपरा अदायी गौरा चौकी थाना खोड़ारे जिला गौड़ा उत्तरप्रदेश
09. राकेश कुमार पिता श्री सरदारी लाल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम एंव थाना नारोट जैमल सिंह जिला पठानकोट पंजाब
10. मनु पिता श्री दर्शन कुमार उम्र 24वर्ष निवासी ममुन थाना डिविजन न० 4 पठानकोट जिला (पंजाब)
11. करणदीप सिंह पिता स्व० प्रगटसिंह उम्र 29 वर्ष निवासी लहरागागा थाना लहरागागा जिला संगरूर (पंजाब)
12. दीपक कुमार पौडेल पिता श्री जीत बहादुर पौडेल उम्र 27 वर्ष निवासी दमक वार्ड कमांक -07 थाना संसारी जिला तरहरा (नेपाल)
13. रितिक कुमार पिता श्री मंगल दास उम्र 24 वर्ष निवासी दतियाल थाना नरोड़ जैमल सिंह जिला पठानकोट (पंजाब)

14. राहुल सरमाल पिता श्री जोगिन्द्र पाल उम्र 28 वर्ष निवासी सराय मोहल्ला गुरुद्वारा के पास पठानकोट थाना डिविजन न० 2 पठानकोट जिला पठानकोट (पंजाब)
15. शिवम पिता श्री पुरुषोतम लाल उम्र 30 निवासी सराई मोहल्ला थाना डिविजन न० 1 पठानकोट जिला पठानकोट (पंजाब)
16. गुलशन कुमार पिता श्री प्रवीण कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अंतौर थाना नरोट जैमलसिग जिला पठानकोट (पंजाब)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top