
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। तखतपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र ग्राम ढनढन में महिला को टोनही कह कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने वाले मां बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को पीड़िता थाना तखतपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। की उसके घर के पास रहने वाला देवेन्द्र बघेल गिर पड़ा था। गिरने की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकली, तभी देवेन्द्र की मां सुमित्रा बाई वहां पहुंची और बिना किसी कारण के उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगी। पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद मां-बेटे ने उसके साथ मारपीट की और उसे ‘टोनही’ कहकर लगातार अपमानित किया। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 211/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान सामने आया की, आरोपियों द्वारा पीड़िता को ‘टोनही’ कहकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। जिसके परिपालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में तखतपुर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 4 और 5 के तहत गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी-
देवेन्द्र बघेल (28 वर्ष) ग्राम ढनढन, थाना तखतपुर ज़िला बिलासपुर।
सुमित्रा बाई बघेल (49 वर्ष) ग्राम ढनढन, थाना तखतपुर ज़िला बिलासपुर।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सा,उपनिरीक्षक रमेश ओरके, आरक्षक आशीष वस्त्रकार, हरिश यादव और महिला आरक्षक सुनीता मार्को का अहम किरदार रहा।

