CG CRIME

ट्रेक्टर मे बाराती बनकर पहुंची पुलिस टीम की गई रेड कार्यवाही,08 जुआरी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

सकती। जिले के फगुरम चौकी क्षेत्र में ग्राम कानाकोट में जुआ खेल रहे 08 जुआरियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम कुल 26,000 रू. एवं 07 नग मोबाईल कीमति 01 लाख रूपये एवं घटनास्थल के पास संदिग्ध लावारिस स्थिति मे दो 15-15 लाख की कीमति दो कार जप्त कर ज्यारोपियो के विरुद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।जानकारी के अनुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा, अवैध शराब, जुआ/सट्टा पर लगातार प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये जा रहे है निर्देश के पालन में चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली के द्वारा लगातार अवैद्य गतिविधियो के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है।इसी क्रम में आज दिनांक 09.04.2026 को चौकी फगुरम क्षेत्र में जुआ खेलने खेलाने की मुखबीर सुचना पर प्राप्त मुखबीर सुचना को श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल को अवगत कराकर उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता तथा थाना प्रभारी डभरा श्री राजेश पटेल के कुशल मार्गदर्शन में चौकी फगुरम क्षेत्र में ग्राम कानाकोट खार नहर किनारे के पास आम जगह पर कुछ जुआडियान के जुआ खेलने कीमुखबीर सूचना तस्दीक कर पुलिस चौकी फगुरम साईबर सेल सक्ती, एवं नव आरक्षक की टीम के द्वारा दबिस देने पर आठ जुआडिआन क्रमशः 01. दीपक कुमार साहु पिता झाडुराम साहु उम्र 24 वर्ष सा. मिरचीद थाना बिलाईगढ़ 02 शिवम साहु पिता बीरबल साहु उम्र 26 वर्ष सा. नगरदा थाना बिलाईगढ 03. संजय साहु पिता नंदराम साहु उम्र 22 वर्ष सा. देवरहा थाना बिलाईगढ़तीनो जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ 04. भेषज किशोर साहु पिता बुधराम साहु उम्र 33 वर्ष सा. पोरथा वार्ड क. 10 थाना सक्ती जिला सक्ती 05. देवेन्द्र साहु पिता रेवती लाल साहु उम्र 26 वर्ष सा चांटीपाली थाना डभरा जिला सक्ती 06. विरेन्द्र कुरे पिता रामलाल कुर्रे उम्र 29 वर्ष सा. लवसरा थाना बाराद्वार जिला सक्ती 07. राकेश कुमार सान्डे पिता धनाराम सान्डे उम्र 30 वर्ष सा. झालरौन्दा थाना बाराद्वार जिला सक्ती 08. दीपक कुमार चन्द्रा पिता रामेश्वर चन्द्रा उम्र 32 वर्ष सा झालरौन्दा थाना बाराद्वार जिला सक्ती को पकड़ा।मौके पर 52 पत्ती तास से काटपत्ती नामक जुआ खेलते मिले जिनके फड़ व पास से नगदी रकम कुल 26,000 रू. एवं 07 नग मोबाईल कीमति 01 लाख रूपये एवं घटनास्थल के पास संदिग्ध लावारिस स्थिति मे दो 15-15 लाख की कीमति दो कार मिलने से जुआड़िआन के विरुद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया है तथा जुआ खेलने खेलाने वाले 03 आरोपी मौके से फरार हो गये जिनकी पता तलाश जारी है।उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी फगुरम उप निरीक्षक अनवर अली साईबर सेल सक्ती प्रभारी सी. पी. कंवर, एवं साईबर सेल के आरक्षक जितेन्द्र कंवर, दीपक साहु, अलेक्स मिंज, गोपाल साहु चौकी फगुरम के प्रआर. टीकम सिंह साव, प्र. आर. अश्वनी सिदार, प्र. आर. लक्ष्मीनारायण राठौर, आरक्षक फारूख खान, नान्हीराम यादव, दिनेश कुमार पटेल, अनिल रात्रे, अविनाश देवांगन एवं महिला आरक्षक सविता भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top