CG CRIME

मुलमुला : महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर, भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के मुलमुला पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 04 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 9 बजे पीड़िता एक अन्य महिला के साथ बातचीत कर रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और अनुचित टिप्पणियां करते हुए दोनों महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील गालियां दीं तथा पीड़िता के साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगा, बीच-बचाव करने आई दूसरी महिला के साथ भी आरोपी ने अभद्रता की, पीड़िता की शिकायत पर थाना मुलमुला में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत धारा 74 एवं 296 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

थाना मुलमुला पुलिस द्वारा गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई, तकनीकी सहायता से आरोपी की जानकारी पामगढ़ क्षेत्र में मिलने पर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और उसे पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 74 एवं 296 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी– मुकेश टंडन उम्र 38 वर्ष निवासी नरियरा ( दमादपारा ) थाना मुलमुला।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top