CG CRIME

अकेली महिला से सूनेपन का फायदा उठाकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के मुलमुला पुलिस द्वारा घर पर अकेली महिला से सूनेपन का फायदा उठाकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने वाला आरोपी गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा सूनेपन का फायदा उठाकर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी वाहा से भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में थाना मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के निवास ग्राम गतौरी में दबिश पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी– गोलू उर्फ देवी कुमार बंजारे ( उम्र 33 वर्ष ) निवासी ग्राम गतौरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल, सउनि हेमलाल महिलांगे, प्र.आर नफिस हुसैन एवं आर मनभावन पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top