CG CRIME

बलौदा : अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चाम्पा। जिला पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बलौदा पुलिस द्वारा 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बलौदा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी संतोश धनवार उम्र 45 साल साकिन ग्राम कटरा नयापारा थाना बलौदा को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से कच्ची महुआ शराब करीबन 07 लीटर कीमती 1400/ रूपये बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 146/2026 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी– संतोश धनवार उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम कटरा नयापारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा प्र.आर. सहेत्तर पाटले, आरक्षक रज्जू रात्रे, सुमीत श्रीवास, रोहित साहू संतोष रात्रे, म.आर. रूखमणी निर्मलकर सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top