CG CRIME

पामगढ़ : नाबालिग लड़की से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा की नाबालिग बालिका से मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने 07 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब 8:10 बजे वह अपने घर के सामने अपनी चाची के साथ बातचीत कर रही थी।

उसी दौरान आरोपी हरिओम प्रजापति वहां आया और गाली-गलौच करने लगा। प्रार्थिया के विरोध करने पर आरोपी उसके पीछे- पीछे घर के अंदर घुस गया और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया। थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी हरिओम प्रजापति उम्र 31 वर्ष निवासी भैसो, थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक सरोज पाटले, आरक्षक विनोद मनहर, मुकेश कमलेश, बेदराम पटेल एवं सैनिक अनिल दिनकर का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top