CG CRIME

मुलमुला : इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती से अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के मुलमुला पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की इंस्टाग्राम पर वर्ष 2022 में अनिकेत तांडे (20) निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा से पहचान हुई थी। इसी दौरान पीड़िता के घर पहुंचा और परिजनों को खुद को एचडीएफसी बैंककर्मी बताकर शादी का प्रस्ताव रखा, और शादी का झांसा देकर उसने पीड़िता के साथ अनाचार किया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना मुलमुला में अप.क्र. 116/2026 धारा 64(2)(M), 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हीरापुर (रायपुर) से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(M), 69 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी– अनिकेत तांडे उम्र 20 साल निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला एवं स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top