CG CRIME

बिलासपुर : घर घुसकर धारदार चापड़ से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र के कतियापारा में शराब के लिए पैसे मांग करते हुए घर में घुसकर धारदार चापड़ से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है कब्जे से धारदार चापड़ जप्त कर आरोपी को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अभय पाण्डेय (26) निवासी तेलंगावड़ा चौकी बेलगहना थाना कोटा हाल मुकाम उड़ाई चौक कटियापारा द्वारा 6 अप्रैल को शाम 7.30 बजे घर घुस कर शराब के लिए 500 मांगे ,नहीं देने पर प्रार्थिया और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज व मारपीट की और चापड़ से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया।

आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार चापड़ जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराएं के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top