
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडारी गांव में मामूली विवाद पर पड़ोसी पर जानलेवा हमला करने वाले 05 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 6 अप्रैल रात सकरी थाना क्षेत्र पेंडारी गांव की है, जहां हंसराज बघेल, परमानंद बघेल, सहोत्रतृण बघेल, एवं ऊषा देवकर निवासी आवासपारा द्वारा सोमवार शाम करीब 7 बजे विवाह कार्यक्रम के बाद आराम कर रहे थे,

इसी दौरान लक्ष्मण बघेल, दिलीप बघेल, अर्जुन बघेल, और सुमित्रा बघेल द्वारा घर के बाहर गाली गलौज करने लगे, प्रार्थी द्वारा मना किए जाने पर विवाद इतना बढ़ गया की देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया, जहां आरोपियों ने लाठी, टंगिया और हंसिया जैसे धारदार हथियारों से हमला कर परिवार के चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 5 आरोपियों अर्जुन बघेल ,लक्ष्मण बघेल, दिलीप बघेल, सुमित्रा बघेल सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 297/2026 धारा 296, 351 (3), 115 (2), 109 (1),191(2),191(3), बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आगे की जांच जारी है,

