
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेण्डारी में आपसी विवाद में लाठी, टंगिया और हंसिया जैसे धारदार मारपिट कर वारदात को अंजाम देने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार घटना 6 अप्रैल रात की है, जिले के सकरी थाना क्षेत्र पेंडारी गांव जहां हंसराज बघेल, परमानंद बघेल, सहोत्रतृण बघेल, एवं ऊषा देवकर निवासी आवासपारा द्वारा सोमवार शाम करीब 7 बजे विवाह कार्यक्रम के बाद आराम कर रहे थे,

इसी दौरान लक्ष्मण बघेल, दिलीप बघेल, अर्जुन बघेल, और सुमित्रा बघेल द्वारा घर के बाहर गाली गलौज करने लगे, प्रार्थी द्वारा मना किए जाने पर विवाद इतना बढ़ गया की देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया, जहां आरोपियों ने लाठी, टंगिया और हंसिया जैसे धारदार हथियारों से हमला कर परिवार के चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एवं अन्य की तलाश जारी है।

