CG CRIME

पामगढ़ : अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।
जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 07.06.26 को रेड कार्यवाही कर महिला आरोपियां –नोनी बाई उम्र 47 साल ‍निवासी सेमरिया सबरिया डेरा थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा को पकड़ा जिसके कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8000/₹ बरामद कर आरोपियां के विरुद्ध आबकारी एक्ट तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक संतोष बंजारे प्रआर राजेश कोसले, विजय निराला रामलाल मार्कडेय, आरक्षक भुवनेश्वर पटेल, श्याम ओग्रे, विनोद मनहर, लक्ष्मीकांत, मआर सविता पटेल, मोनिका जोगी प्रेमा जांगडे सैनिक चंद्रशेखर प्रधान, अनिल दिनकर थाना पामगढ का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top