CG CRIME

रायपुर : जुआ रेड कार्यवाही, दो गिरफ्तार, लाखों रुपए नगद ,कार आईफोन, समेत ₹42 ,14,000/- रूपये की संपत्ति जप्त

MD-Junaid Khan

रायपुर। ग्रामीण पुलिस थाना अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत में जुआ पर रेड कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 लाख 34 हजार नगद, सहित कुल लगभग ₹42 ,14,000/- रूपये की संपत्ति जप्त की गई। जानकारी के अनुसार दिनांक 06 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला रायपुर ग्रामीण एवं धमतरी की सीमा पर स्थित ग्राम टोकरो के पास खेतों के बीच कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में थाना अभनपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।

पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, जिनमें से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 02 आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ गया, वहीं अन्य आरोपी अंधेरे एवं खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए।गिरफ्तार आरोपी में 01. राहुल सिंह, पिता अनिल सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी सेक्टर 10, भिलाई l, 02. रितेश कुमार, पिता सुरेश कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी आनंद विहार, तेलीबांधा, रायपुर l को गिरफ्तार किया।

जिनके कब्जे से ₹6,34,000/- नगद,एक ताश की गड्डी, एक मर्सिडीज कार (क्रमांक CG 07 CU 9944) / 02 नग आईफ़ोन,कुल कीमती लगभग ₹42,14,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी –

01. राहुल सिंह, पिता अनिल सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी सेक्टर 10, भिलाई l

02. रितेश कुमार, पिता सुरेश कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी आनंद विहार, तेलीबांधा, रायपुर l

जप्त मशरूका – नगद राशि: ₹6,34,000/- , एक ताश की गड्डी ,एक मर्सिडीज कार (क्रमांक CG 07 CU 9944), 02 नग आईफ़ोन,

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top