
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। गौरव पथ बलौदाबाजार में कार में तोडफ़ोड़ कर बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिव शंकर यादव द्वारा पार्किंग में खड़े कार के शीशे में तोड़फोड़ कर बैटरी चोरी किया गया। सीसीटीवी फुटेज के गहन अवलोकन एवं स्थानीय निवासियों से प्राप्त आसूचना के आधार पर आरोपी की पहचान हुई ,आरोपी को बार-बार एवं संदिग्ध अवस्था में वाहनों के आसपास घूमते हुए देखा गया था,
आरोपी के कब्जे से चोरी का ₹7000 कीमत मूल्य का एक नग कार की बैटरी बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम आरोपी– शिव शंकर यादव उम्र 25 वर्ष निवासी इंदिरा कॉलोनी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

