CG CRIME

अकलतरा : किराए के ट्रैक्टर बेचकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा पुलिस द्वारा किराए के ट्रैक्टर बेचकर ठगी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अकलतरा पुलिस ने किसानों से किराए पर ट्रैक्टर लेकर उन्हें धोखाधड़ी से बेचने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार आरोपी भोले-भाले किसानों को ट्रैक्टर किराए पर देने का झांसा देता था। वह किसानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर लेकर उन्हें फर्जी शपथ पत्र के आधार पर अन्य लोगों को बेच देता था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो जाता था और मोबाइल बंद कर लेता था। प्रार्थी विनोद कुमार खुसरो (निवासी परसाही नाला) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर ली थी, जिसे आरोपी काम के बहाने ले गया और वापस नहीं किया। बाद में संपर्क करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः फरार हो गया।पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने किराए पर लिए ट्रैक्टरों को फर्जी शपथ पत्र के जरिए बेच दिया, अलग-अलग नामों से किसानों को धोखा दिया, अकलतरा, पामगढ़ और नैला क्षेत्र में वारदातों को अंजाम दिया। थाना अकलतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 187/2026 धारा 318(4), 316 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।गिरफ्तार आरोपी
(1)- अनुराग दास महंत (34 वर्ष), निवासी खैरा चौकी नैला, जिला जांजगीर-चांपा (हाल मुकाम पावर हाउस, बिलासपुर)बरआमदगी
4 ट्रैक्टर इंजन
1 ट्रॉली
( कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए )उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरालकर, आरक्षक गौकरण राय, राजा जयप्रकाश और राज पांडे का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top