
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम लांजा में अपने भाई एवं परिवार के सदस्यों से जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए अपने भाई एवं भाभी से मार पिट किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई है,साथ ही प्रार्थी की मोटरसाइकिल को भी तोड़फोड़ किया गया, घटना कारित करने के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गया था , जिसकी सरगर्मी से पता तलाश करते हुए थाना सिमगा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम आरोपी- महेश साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम लांजा थाना सिमगा

