CG CRIME

बिलासपुर : आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते तीन आरोपी गिरफ्तार,नगदी, मोबाइल, कार सहित करीब ₹17 लाख की संपत्ति जप्त

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले की सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कार में बैठ कर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते तीन आरोपी गिरफ्तार । पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल और कार सहित करीब ₹17 लाख की संपत्ति जप्त की गई है। सिरगिट्टी पुलिस और ACCU टीम की संयुक्त कार्यवाही। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक सफेद क्रेटा कार में बैठक कर कुछ व्यक्ति द्वारा लगातार लोकेशन बदलकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा, जहां तीनों आरोपी मौके पर ही सट्टा खिलाते पाया गया,जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन में व्हाट्सएप के जरिए हार-जीत के दांव लगाए जाना ग्राहकों की सूची और लेन-देन का पूरा हिसाब दर्ज पाया गया । पुलिस ने मौके से ₹5,01,300 नगद, 4 मोबाइल फोन और करीब ₹10 लाख कीमत की क्रेटा कार जप्त किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर आईपीएल मैचों पर लाइव दांव लगवा रहे थे। मोबाइल में मिले चैट और ट्रांजेक्शन डिटेल्स से सट्टा नेटवर्क के संगठित और लगातार संचालित होने के संकेत मिले हैं। अन्य इलाकों में भी फैले नेटवर्क के संकेत, पूछताछ में आरोपियों ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि इनका नेटवर्क अन्य थाना क्षेत्रों में भी सक्रिय हो सकता है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 7(2) एवं 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
(1)-रामेश्वर गुप्ता उर्फ दउवा (40 वर्ष), निवासी बाजार पारा गनियारी, थाना कोटा
(2)-दीपचंद सोनकर उर्फ चिंटू (32 वर्ष), निवासी देवरी खुर्द, थाना तोरवा
(3)-सीताराम साहू (36 वर्ष), निवासी नजरलाल पारा, थाना सिरगिट्टी

जप्त सामग्री
नगदी रकम – ₹5,01,300/-
मोबाइल फोन – 04 नग
क्रेटा कार – अनुमानित कीमत ₹10,00,000/-
कुल जप्ती – लगभग ₹17,00,000/-

उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top