
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में धारदार हथियार और कट्टा लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 01 धारदार चाकू 01 कट्टा नुमा हथियार, घटना में प्रयुक्त कार जप्त कर, दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 04 अप्रैल 2026 को रतनपुर थाना पुलिस को फोन के जरिए सूचना मिली कि रानीगांव मेन रोड पर दो व्यक्ति आम लोगों को चाकू और कट्टा दिखाकर दहशत फैला रहे हैं।

सूचना पर रतनपुर थाना प्रभारी अंशिका जैन (प्रशिक्षु) IPS द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया, जिनके निर्देश पर टीम गठित कर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 01 धारदार चाकू 01 कट्टा नुमा हथियार, घटना में प्रयुक्त कार जप्त कर, दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
1- नबीदाद खान (42 वर्ष) – निवासी करैहापारा, रतनपुर,
2-दीशू कोरी (23 वर्ष) – निवासी रानीगांव, रतनपुर
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर अंशिका जैन प्रशिक्षु (IPS) निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि नरेश गर्ग, आरक्षक देवानंद चंद्राकर, पवन ठाकुर, हरनारायण नेटी और रामकुमार साहू का अहम किरदार रहा।

