
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। कोतवाली पुलिस द्वारा धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को भयाक्रांत करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक चाक़ू जप्त आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम को क्षेत्र में पेट्रोलिंग दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति देसी शराब दुकान जांजगीर के पास लोहे के धारदार हथियार को लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली जांजगीर योगिताबाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपड़कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए ।
थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा देसी शराब दुकान के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम हिमांशु उर्फ मोनू डहरिया निवासी जांजगीर बताया जिसके कब्जे से 01 नग चाकू जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी– हिमांशु उर्फ मोनू डहरिया पिता विनोद डहरिया उम्र 21 वर्ष निवासी भाठापारा केरा रोड जांजगीर
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रकाश राठौर, आरक्षक दिलीप सिंह, लीला राम साहू का विशेष योगदान रहा

