CG CRIME

बलौदा : नाबालिक से छेडछाड आरोपी गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिला के बलौदा पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका से छेडछाड के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल । जानकारी के अनुसार आरोपी राकेश कुर्रे द्वारा नाबालिक बालिकाओं को गलत नियत रखते हुए अकेलेपन का फायदा उठाकर छेड़छाड़ किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के धारा – 74 बी.एन.एस, 10 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राकेश कुमार कुर्रे निवासी परसाभांठा थाना बलौदा को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू, म.प्र.आर. रामकुमारी मार्को , आरक्षक रज्जू रात्रे, टिकेष्वर राठौर, संदीप सोनंत संतोश रात्रे, लखेश विश्वकर्मा, म.आर. रुखमणि निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top