
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस द्वारा 146 गुंडा-बदमाशों की चेकिंग एवं 34 निगरानी बदमाशों का सत्यापन एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार अभियान के तहत 15 मामलों में बी एन एस एस की धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई एवं 03 वारंट तामील किए गए। इस दौरान उनकी गतिविधियों, संपर्कों और आय के स्रोतों की जांच की गई, साथ ही उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी गई।

अनुपस्थित बदमाशों की तलाश जारी है और अपराध में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

