
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हनुमान जयंती रैली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट विवाद में 06 आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुजीत पाण्डेय, अमन उर्फ डिंपल, आयुष खटीक, चंदन खटीक, अभिषेक उर्फ अभी खटीक और रितीक खटीक को गिरफ्तार किया, आरोपियों के विरुद्ध बी.एन.एस.एस की धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायलय में पेश किया।

पुलिस ने क्षेत्र के गुंडा-बदमाशों को भी थाने तलब कर सख्त चेतावनी दी की, कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्त्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

