
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम छेरकापुर में तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गाली गलौज करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम छेरकापुर थाना पलारी में युवक द्वारा तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गाली गलौज कर रहा है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को सूचना के 06 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर कब्जे से जंग लगा लोहे का एक तलवार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

नाम आरोपी– शौरभ उर्फ शित्तू माथुर उम्र 29 साल निवासी ग्राम छेरकापुर थाना पलारी

