
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार आईपीएल क्रिकेट मैंचों पर आनलाईन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी सटोरिया को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में लगातार कामयाबी मिल रही है, इसी क्रम में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अजय बतरा उम्र 44 साल निवासी गब्बर कालोनी मातादेवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर,को रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास में मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का हिसाब किताब करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया, आरोपी सटोरिया से 01 मोबाइल, नगदी रकम ₹5780 एवं मोबाइल पर आईपीएल मैचों में लगाया हुआ ऑनलाइन सट्टा का स्क्रीनशॉट जप्त कर कार्यवाही की गई।

नाम आरोपी– अजय बतरा उम्र 44 साल निवासी गब्बर कालोनी मातादेवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

