CG CRIME

चाकू लेकर ,गाली-गलौच करते हुए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में आरोपी द्वारा धारदार चाकू लेकर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल का मार्गदर्शन नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (IPS) के नेतृत्व तोरवा थाना प्रभारी अभय सिंह बैस सहित पुलिस टीम ने लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मे तोरवा पुलिस पेट्रोलिंग चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को धारदार हथियार के साथ पकड़ा, वहीं दो अन्य साथी हथियार छोड़ फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने हेमुनगर क्षेत्र में एक युवक को धक्का देकर विवाद शुरू किया विरोध करने पर गाली-गलौच और धमकी दी कुछ देर बाद अपने दो साथियों के साथ बेसबॉल स्टिक और स्टील पाइप लेकर पहुंचा, इसी दौरान पुलिस पेट्रोलिंग चेकिंग पर निकली टीम ने मौके पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया, एवं दो साथी हथियार छोड़कर फरार हो गए। जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

बरामदगी:
1 धारदार चाकू
1 एक्टिवा स्कूटी (CG 10 BS 8247)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top