
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड में आरोपी द्वारा पुरानी रंजिश के चलते युवक को धारदार चाकू लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए सड़कों पर दौड़ा कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुजीत पाण्डेय (26) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 अप्रैल 2026 को आरोपी अनुराग कश्यप (21) ने पुरानी रंजिश के चलते पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में उसे रोक लिया। और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार चाकू लेकर उसे सड़क पर दौड़ाया, जान बचाने के लिए प्रार्थी किसी तरह भागकर अपने घर पहुंचा , पीछा करते आरोपी प्रार्थी के घर तक पहुंच गया दरवाजे पर लात मारकर अंदर घुसने की कोशिश की हाथ में रखी हथौड़ी से बुलेट मोटरसाइकिल (CG 10 HB 9686) को तोड़ फोड़ कर मौके से फरार हो गया,

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया,घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और हथौड़ी बरआमद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 216/26 धारा 296, 351 (2), 333, 324 (4) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

