
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। तोरवा पुलिस के विशेष चेकिंग अभियान के तहत धारदार हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तोरवा पुलिस द्वारा 3 अप्रैल 2026 की शाम विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पेंडलवार नर्सिंग होम के पास गली में स्कूटी सवार दोनों संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, तलाशी में उनके पास से कमर में छुपाकर रखे गए दो धारदार चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जरूरत पड़ने पर मारपीट के लिए चाकू अपने पास रखते हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू एक एक्टिवा स्कूटी जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी (1)-हर्ष कुकरेजा (2)-राकेश ध्रुव

